Report by : News Desk
Published at :
छपरा। बिहार में सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र से इस वर्ष 13 फरवरी को चोरी हुई चार अष्टधातु की मूर्ति को पुलिस ने बरामद कर कुल आठ चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने गुरुवार को यहां बताया कि बनियापुर के मठ से चोरी हुई मूर्तियों की बरामदगी के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था। टीम ने इस कांड का उद्भेदन कर आठ चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों से चोरी हुई अष्टधातु की चार मूर्तियां बरामद की है।

