Report by : Neha Singh
Published at :
मोतिहारी। जिले के रक्सौल अनुमंडल के पलनवा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में अगलगी की घटना में दो घर जलकर राख हो गए, जिसमे संपत्ति की भारी क्षति हुई है। आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस्माइल देवान के घर में चूल्हे में रखी राख के सुलगनें से आग फैली। लोगो ने बताया कि आग पहले इस्माइल देवान के घर में लगी जो बाद में मुस्तकीम मियां के घर को अपने आगोश में ले लिया। घटना में मुस्तकीम मियां को भारी क्षति हुई है। स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियो ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। रामगढ़वा अंचलाधिकारी ने बताया कि अगलगी की घटना की जांच कराकर अग्नि पीड़ित परिवारों को निर्धारित सरकारी सहायता उपलब्ध कराया जाएगा।

