Report by : Neha Singh
Published at :
लोकसभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में फ्लैग मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतिहारी। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी है। भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। ताकि लोगों में भय मुक्त वातावरण बने और मतदाता खुलकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। वही मंगलवार को आईटीबीपी के जवान व पुलिस प्रशासन ने थाना से फ्लैग मार्च निकाला व सबसे पहले भारत-नेपाल बॉर्डर पर पहुंच वहां से शहर के मेंन रोड, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, ब्लॉक रोड, नहर रोड, कोइरियाटोला होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया।

इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष एकता सागर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन कराने को लेकर आईटीबीपी के जवान पहुंच गए है। फ्लैग मार्च में आईटीबीपी के जवान, रक्सौल थाना के बल मौजूद थे। पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी लालच और डर के करने के लिए संदेश दिया गया।

एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भयमुक्त माहौल बनाने को लेकर सीमा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। उन्होने कहा कि कानून का पालन नही करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›