Report by : Neha Singh
Published at :
अवर निरीक्षक पदों के परिणाम घोषित, रामनिवास सफलता से गांव में खुशी का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन

पताही। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को अवर निरीक्षक पदों के परिणाम घोषित किए गए हैं। इसमें पताही प्रखंड के एक अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त किया है। परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों के स्वजनों में खुशी है। पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव निवासी पवन सिंह के पुत्र रामनिवास कुमार अवर निरीक्षक(दारोगा) पद के लिए चयनित हुए हैं। बेटे की सफलता पर पिता, मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों में खुशी है। रामनिवास के भाई श्रीनिवास कुमार बताते हैं कि वह दारोगा परीक्षा की तैयारी को लेकर परिवार से के साथ चकिया में रहकर तैयारी करता था। पढ़ाई के प्रति उसकी लगनशीलता सार्थक हुई। उसने परिवार सहित गांव का भी नाम रौशन किया है। राम निवास ने न सिर्फ परिवार वालों का मान सम्मान बढ़ाया है बल्कि पूरे पताही प्रखंड सहित अपने जिहुली पंचायत का भी नाम रौशन किया है। बता दे क कि राम निवास कुमार मूलरूप से पताही प्रखंड के जिहुली गांव के रहने वाले हैं। 24 साल के राम निवास के पिता, पवन कुमार सिंह एक किसान हैं और मां, राम सहेली देवी गृहणी है,एवं उनके भाई श्रीनिवास कुमार पत्रकार है। उनके माता-पिता ने मध्यम परिवार से भी होते हुए हालातों से लड़ते हुए भी बेटे को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मां-बाप की मानें तो राम निवास कुमार को पढ़ाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और बेटे को उच्च शिक्षा के लिए चकिया रखा था। लेकिन बेटे के कड़ी मेहनत से आज पूरे सामाज में उन्हें अलग पहचान मिली है। रामनिवास की सफलता पर बधाई देने वालों में विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता,जिला परिषद प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह,जिहुली के सरपंच रितेश कुमार,समाजसेवी डॉ गजेंद्र कुमार सिंह,पताही पूर्वी के मुखिया कृष्णमोहन सिंह,पत्रकार अभिराम कुमार सहित समाज के सैकड़ो बुद्धिजीवियों ने बधाई दिया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›