Report by : Neha Singh
Published at :
यूपी के लोगों को तो हम दे रहे नौकरी”, तेजस्वी यादव ने सीएम योगी के आरोपों का दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना। बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को चुनाव प्रचार से लौटने के बाद योगी आदित्यनाथ के आरोपों का जवाब दिया। तेजस्वी ने कहा कि 17 महीने में उन्‍होंने क्‍या देख लिया, 17 महीने जब महागठबंधन की सरकार थी तो उन्‍हें क्या परिवर्तन लगा, योगी जी कुछ तो बताएं। यूपी में आज जैसे हालत हैं, वे किसी से छुपे हुए नहीं हैं।
तेजस्वी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ऐसे पहले मुख्यमंत्री बने, जो मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला काम यह किया कि अपना सारा मुकदमा खत्म करवा लिया। इन लोगों को काम से मतलब नहीं है, सिर्फ इधर-उधर की बात करनी है।
उन्‍होंने कहा, “यूपी के लोगों को हमने नौकरी दी है। आपके प्रदेश के लोग यहां आकर नौकरी कर रहे हैं, तो आप क्या कर रहे हैं। किस बात के मुख्यमंत्री हैं आप? उत्तर प्रदेश की सरकार पेपर लीक में मशहूर हो चुकी है। सिर्फ उत्तर प्रदेश में पेपर लीक हो रहा है।” राजीव प्रताप रूडी के आरोपों पर तेजस्वी ने कहा कि रोहिणी आचार्य ने माता-पिता की सेवा की है। अपनी किडनी देकर पिता को जीवन दान दिया है। उन्‍होंने जिस अपने माता-पिता को संभाला है, उसी तरह सारण को संभालेंगी। रूडी के छपरा में रहते छपरा बर्बाद हो रहा है। रोहिणी छपरा की महान जनता की इतनी सेवा करेंगी कि नया उदाहरण बनेगा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›