Report by : Neha Singh
Published at :
भारत-नीदरलैंड हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के विस्तार पर मिलकर करेंगे काम
विज्ञापन
विज्ञापन

नयी दिल्ली – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यदि सरकार को सशस्त्र सेनाओं में अग्निवीरों की भर्ती से संबंधित अग्निपथ योजना में कोई कमी दिखाई देती है तो जरूरत पड़ने पर वह इसमें सुधार करने के लिए तैयार है।
श्री सिंह ने गुरूवार को एक निजी टेलीविजन चैनल के कार्यक्रम में अग्निवीरों से जुड़े सवाल पर कहा , “ इस सवाल का कोई औचित्य नहीं है। यह एक सच्चाई है कि सेना में युथफुलनेस होनी चाहिए। हमारे सेना के जवानों की उम्र 30, 35, 40 या 50 वर्ष की रही है। लेकिन जब हमारे 18 या 20 वर्ष के जवान होंगे अग्निवीर के माध्यम से तो मैं समझता हूं कि जोखिम उठाने का जज्बा जवानों में अधिक होता है। ”

उन्होंने कहा कि यह प्रौद्योगिकी का युग है और इसमेें जवान प्रौद्योगिकी में पारंगत भी होने चाहिए। ऐसे नौजवानों की भर्ती अग्निवीर के रूप में की जा रही है। अग्निवीरों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे उपायों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इस बात की पक्की गारंटी है उसके लिए तंत्र में जो भी बदलाव किया जा सकता है वह किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि योजना में कोई कमी दिखाई देगी और आवश्यक हुआ तो उसमें सुधार करने के लिए भी सरकार पूरी तरह तैयार है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›