Report by : Neha Singh
Published at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के शास्त्री पार्क इलाके में झगड़े के बाद एक कपड़ा दुकान के सेल्समैन की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान इलाके के निवासी मुस्तकीम के रूप में हुई, जो चांदनी चौक में एक कपड़ा दुकान में काम करता था।आरोपी की पहचान चौहान बांगर निवासी यासीन (24) के रूप में हुई।
पुलिस को मंगलवार को बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क के पास गोलियां चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची ।
पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय टिर्की ने कहा, “मुस्तकीम को सीने में गोली मारी गई। उसे तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।”
शुरुआती जांच में पता चला कि न्यू सीलमपुर निवासी सोहेल खान (22) और मुस्तकीम दोनों दोस्तों ने इशरत से मिलने का फैसला किया था।
डीसीपी ने कहा, “सोहेल ने चार साल पहले यूपी के गाजियाबाद के कौशांबी में ‘द बैंग बैंग बार’ में बार गर्ल के रूप में कार्यरत इशरत से शादी की थी और उनकी एक बेटी है। लेकिन, नवंबर, 2023 में उनका तलाक हो गया।” सोहेल से तलाक के बाद इशरत का इरादा यासीन से शादी करने का थाा।
डीसीपी ने कहा, यासीन को सोहेल और मुस्तकीम का इशरत से मिलना नापसंद था।” यासीन ने मुस्तकीम पर तीन राउंड गोलियां चलाईं। गोलियां मुस्तकीम को सीने में लगीं। डीसीपी ने कहा, घटनास्थल पर दो खाली खोल और 7.65 मिमी का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›