Report by : News Desk
Published at :
सभी दस सीटों पर उपचुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनावों में चंद्रशेखर रावण ने सियासी पार्टियों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है। आजाद समाज पार्टी ने अभी से ही गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं. बिजनौर की नगीना सीट के सांसद चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी ने सभी दस सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. यह ऐलान खुद पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने किया है. संगम नगरी प्रयागराज की फूलपुर सीट पर पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि उनकी पार्टी ने देश हित में सभी सीटों पर लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था. लेकिन आजाद समाज पार्टी ने जिस तरह से यूपी में तैयारी की है, उसके आधार पर तय किया गया है कि उपचुनाव में सभी दस सीटों पर मजबूती से लड़ा जाएगा।

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को फूलपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क और संवाद किया. उन्होंने बताया कि सभी दस सीटों पर पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी और किसी भी के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा. जल्द ही सभी सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सम्मेलनों के जरिए बूथ और सेक्टर के कार्यकर्ताओं को उपचुनाव के लिए तैयार करेंगे. पार्टी के कार्यकर्ताओं और मुद्दों के दम पर मजबूती से उपचुनाव लड़ेंगे।

अगर आप भी ‘ई-रेडियो इंडिया’ में कोई आलेख, समाचार या वीडियो न्यूज के लिए वीडियो भेजना चाहते हैं तो 9808899381 पर ह्वाट्सएप करें और eradioindia@gmail.com पर मेल करें। आप अपनी प्रतिक्रयाएं भी हमें भेज सकते हैं। हमें आपका इंतजार रहेगा।

Send Your Feedback to us.
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›