Report by : News Desk
Published at :
Meerut News: यूपी में इस सावन आज पहली बार कांवड़ियों पर फूलो की वर्षा की गई। मेरठ में डीएम दीपक मीणा व एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाये। नेशनल हाईवे-58 पर शिवभक्तों का स्वागत किया गया। बाबा औद्यड़नाथ मंदिर पर भी शिवभक्तों पर आसमान से फूल बरसाए गये।

उत्तर-प्रदेश में सावन के महीने में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा मे देश के अलग-अलग राज्यों के श्रद्धालू शामिल होते हैँ। जो कि हरिद्वार से गंगा जल लेकर अलग-अलग शहरों में बने शिवालयों में जलाभिषेक करते है।
इस दौरान अफसरों ने कांवड़ मार्ग और मंदिरों के आसपास की सुरक्ष व्यवस्था भी देखी। आपको बता दें कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तैनात है ताकि किसी भी शिवभक्त को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो।

