Report by : News Desk
Published at :
एक दिन की बात है गर्मीयों के दिन थे एक शेर को बहुत भूख लगी थी इसलिए वह खाना ढूंढने के लिए जंगल में इधर-उधर घूमने लगा। कुछ देर बाद घूमते हुए शेर की नजर एक खरगोश पर पड़ी, किन्तु शेर ने खरगोश को खाने के बदले छोड़ दिया क्योंकि शेर को वह खरगोश बहुत ही छोटा लगा। फिर शेर थोड़ा आगे गया और उसकी नजर एक हिरन पर पड़ी वह हिरन बहुत मोटा-ताजा था।
जिसके बाद शेर ने उसका पीछा किया चूंकि वह काफी देर से खाना खोज रहा था तो वह बहुत थक गया था जिसके कारण वह हिरण उसकी पकड़ में नहीं आया।
जब शेर को खाने को कुछ नहीं मिला तब वह निराश होकर उसी खरगोश को खाने के विषय में सोचने लगा और शेर जब वापस उसी स्थान पर गया तो उसे वहां पर कोई भी खरगोश नहीं मिला और अब शेर काफी दुखी हुआ और उसे पछतावा हुआ।
सीख: अत्यधिक लोभ करना, लाभदायक नहीं है।

