• विशेष
  • महाराष्ट्र में सपा ने कांग्रेस से लिया बदला

    Sapa

    कांग्रेस पार्टी ने समाजवादी पार्टी से उत्तर प्रदेश का बदला महाराष्ट्र में ले लिया। उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव हो रहे हैं, जिनमें से सपा ने कांग्रेस के लिए दो सीटें छोड़ी थीं। एक सीट गाजियाबाद की थी और दूसरी अलीगढ़ की खैर सीट थी। कांग्रेस को पता था कि ये दोनों हारने वाली सीटें हैं। सो, उसने चुनाव लड़ने से ही मना कर दिया। इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया और सात अन्य सीटों की मांग की। यानी कुल 12 सीटों की मांग की। लेकिन यूपी की तर्ज पर कांग्रेस ने भी सपा के लिए केवल दो सीटें छोड़ने का फैसला किया।

    कांग्रेस ने मुंबई शहर में आने वाली मानखुर्द शिवाजी नगर सीट सपा के लिए छोड़ी है, जहां से उसके सबसे बड़े नेता अबू आसिम आजमी चुनाव लड़ते हैं। आजमी के लिए इस बार यह सीट मुश्किल होने वाली है क्योंकि इस बार नवाब मलिक इस सीट पर चुनाव लड़ने उतर गए हैं। यह सीट एकनाथ शिंदे की शिव सेना के खाते में है लेकिन उनके उम्मीदवार के अलावा अजित पवार ने अपनी पार्टी के मुस्लिम चेहरे नवाब मलिक को टिकट दे दिया है। भाजपा के विरोध के बावजूद एनसीपी ने मलिक को टिकट दिया। कांग्रेस ने सपा के लिए दूसरी सीट भिवंडी ईस्ट की छोड़ी है। ध्यान रहे मानखुर्द शिवाजी नगर से आजमी और भिवंडी ईस्ट से रईस शेख सपा की टिकट पर जीते हुए हैं इसलिए कांग्रेस ने ये दोनों सीटें छोड़ी हैं। लेकिन सपा ने सात और सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। चार नवंबर को नाम वापसी के बाद पता चलेगा कि क्या स्थिति रहती है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min