• स्थानीय समाचार
  • Jila Aspatal Meerut में बच्चा बदलने का आरोप, बवाल

    Jila Aspatal Meerut में बच्चा बदलने का आरोप, बवाल
    • मनोज मिश्र || मेरठ

    Jila Aspatal Meerut में शुक्रवार की दोपहर एक प्रसूता के परिजनों ने स्टाफ पर बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। दरअसल, रसूलपुर जाहिद निवासी मौहम्मद शाहरुख की गर्भवती पत्नी को गांव की आशा कार्यकत्री गीता द्वारा बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल (Jila Aspatal Meerut) के डफरिन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

    Jila Aspatal Meerut में बच्चा बदलने का आरोप, बवाल
    भर्ती महिला को जारी की गई पर्ची।

    आशा कार्यकत्री गीता के मुताबिक दोपहर को महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद Jila Aspatal Meerut के स्टाफ ने आशा कार्यकत्री को लड़का होने की सूचना दी। जिस पर आशा कार्यकत्री ने कागजात में भी बच्चे को मेल बताकर एंट्री कर दी। इसी बीच बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल (Jila Aspatal Meerut) की नर्सरी में भर्ती कर दिया गया। शाहरुख का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह वह अपने बच्चे को देखने पहुंचा तो अस्पताल के स्टाफ ने उसके हाथ में एक नवजात बच्ची थमा दी।

    Jila Aspatal Meerut में बच्चा बदलने का आरोप, बवाल
    जिला अस्पताल मेरठ।

    Jila Aspatal Meerut का कारनामा, परिजनों का आरोप- पकड़ा दी बच्ची

    जिसके बाद शाहरुख और अन्य परिजनों ने जिला अस्पताल (Jila Aspatal Meerut) के स्टाफ पर अपना बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल के अधिकारियों ने इन आरोपों का खंडन किया है। अधिकारियों के मुताबिक महिला ने एक बच्ची को ही जन्म दिया था। मगर आशा कार्यकत्री के सुनने में गलती हो गई और उसने बच्ची को बेटा बताकर कागजों में एंट्री कर दी।

    PUPSVM
    image description
    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins