Report by : editor
Published at :
वैक्सीनिशेन से पहले हुए माक ड्रिल का किया निरीक्षण
- पीएचसी कासमपुर और सीएचसी अफजल गढ़ चिकित्सालय में व्यवस्थाएं देखी, आवश्यक निर्देश दिए
बिजनौर (हाशिम अहमद)। कोविड 19 की वैक्सीनिशेन से पहले सरकारी अस्पतालों में किए गए पूर्वाभयास कार्यक्रम का एडीएम प्रशासन ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन ने पीएचसी, सीएचसी में पहुंच कर वैक्सीनिशेन की तैयारियों के संबंध में अस्पताल के प्रभारी डॉ सर्वेश निराला से जानकारी ली।
सोमवार को एडीएम प्रशासन ने पीएचसी पहुंच कर नोडल कोरोना /प्रभारी डा. सर्वेश निरााल से वैक्सीनिशेन के संबंध में जानकारी ली और वैक्सीनिशेन के लिए की गई तैयारियों के संबंध में बनाई गई रणनीति को देखा। एडीएम प्रशासन ने वैक्सीनेशन के लिए बनाए तीनों कक्षों ,एक बेसिक रूम, वैक्सीनेशन रूम तथा आब्जर्वेशन रूम का भी निरीक्षण किया और उनमें कुछ सुधार के निर्देश दिए। इस मौके पर डॉक्टर रजनीश, डॉक्टर राजकुमार, डॉक्टर अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

