• जौनपुर
  • विशेष
  • समोधपुर में गणेश उत्सव पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    20250904 181857
    Suresh kannojiya

    सुइथाकला/शाहगंज। समोधपुर मध्य बाजार में श्री बाल गणेश चतुर्थी कमेटी द्वारा मंगलवार देर रात भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गणेश उत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। देर रात तक हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।

    गांव के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रधान संजय सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्री बाल गणेश चतुर्थी कमेटी को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि गणेशोत्सव पर ऐसे आयोजन न केवल धार्मिक माहौल को जीवंत बनाते हैं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने कमेटी के युवाओं के प्रयास को प्रेरणादायी बताया।

    भंडारे की सफलता में कमेटी के सदस्य राजकमल, हर्ष, आकाश, ऋतिक ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं व्यवस्था संभालने में जोखू मौर्य, सुनील सोनी, आर्यन चौबे, गुरु प्रसाद, गंगा सोनी और कल्लू अग्रहरि अग्रणी रहे। श्रद्धालुओं ने सुव्यवस्थित कार्यक्रम के लिए कमेटी की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

    भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने वालों में टिंकू गुप्ता, टप्पू जायसवाल, आलोक सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। आयोजन में पूरे गांव का सहयोग देखने को मिला और वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंजता रहा।

    गांव के बुजुर्गों ने भी कहा कि श्री बाल गणेश चतुर्थी कमेटी द्वारा लगातार किए जा रहे धार्मिक और सामाजिक आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल हैं।

    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins