Report by : editor
Published at :
किसानों का कमिश्नरी पर हल्ला बोल, बारिश में भी नहीं टूटा हौसला किसानों का कमिश्नरी पर हल्ला बोल, बारिश में भी नहीं टूटा हौसला
विज्ञापन
विज्ञापन
  • ई रेडियो इंडिया, संवाददाता

मेरठ। किसान मजदूर संगठन के आह्वान पर गुरुवार को कमिश्नरी पर आहूत धरना सरकार के खिलाफ गुस्से के इज़हार का बड़ा मंच बन गया। किसानों ने खाद की किल्लत व कालाबाजारी, स्मार्ट प्रीपेड मीटर, तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार और भूनी टोल पर सेना के जवान से हुई मारपीट जैसे मुद्दों पर प्रदेश की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

सुबह करीब 11 बजे से ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में किसान टोलियों के रूप में कमिश्नरी पार्क पहुंचने लगे। ढोल-ताशों की थाप और नारेबाजी से पूरा परिसर गूंज उठा। ट्रैफिक पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टरों को सड़क किनारे खड़ा कराया, लेकिन भीड़ बढ़ने के साथ ही जगह-जगह किसानों और पुलिसकर्मियों में नोकझोंक भी हुई। कई किसानों ने ट्रैक्टर सड़कों पर ही खड़े कर दिए और धरना स्थल की ओर कूच कर गए।

धरना स्थल पर राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता ललित राणा ने कहा कि लंबे समय से किसानों की समस्याओं पर प्रशासन से संवाद हो रहा है, लेकिन समाधान नहीं निकला। उन्होंने सलावा यूनिवर्सिटी के सामने पाटे गए नाले का मुद्दा उठाया, जिससे 20 से ज्यादा गांवों की निकासी ठप है। साथ ही सरकारी स्कूलों के बंद होने, तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार और किसानों की उपेक्षा को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया।

जिलाध्यक्ष देवराज सिंह पुण्डीर ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को किसानों पर थोपे जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही पैनल्टी देकर बिल जमा कर रहे हैं, प्रीपेड सिस्टम से उन पर और बोझ बढ़ेगा। गन्ने के दामों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सात साल में मात्र 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जबकि लागत के अनुसार गन्ने का मूल्य 550 रुपये प्रति कुंतल होना चाहिए।

इसी बीच अचानक बारिश शुरू हो गई। किसान कमिश्नरी पार्क से उठकर सीधे कलक्ट्रेट की ओर बढ़ गए और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दे बैठे। इस दौरान पुलिस चकमा खा गई और किसान बिना रोकटोक कलक्ट्रेट पहुंच गए।

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे और बिना तैयारी के हालात देख पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। आनन-फानन में मेडिकल, कोतवाली और टीपीनगर थानों का फोर्स बुलाकर हालात को काबू में लिया गया।

धरने के दौरान किसानों ने सरकार से साफ संदेश दिया कि समाधान ही एकमात्र रास्ता है। बारिश और पुलिस की नाकेबंदी के बावजूद किसानों का हौसला डिगा नहीं और वे घंटों तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

किसानों का कमिश्नरी पर हल्ला बोल, बारिश में भी नहीं टूटा हौसला

📰 निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आपका सहयोग अपेक्षित है!

स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️

क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।

🙏 आपका छोटा सा सहयोग बन सकता है सत्य की सबसे बड़ी ढाल

  • जब मीडिया बिक जाती है — सत्ता हावी हो जाती है।
  • जब पत्रकार डरते हैं — आम जनता की आवाज़ दब जाती है।
  • जब सच रुकता है — लोकतंत्र कमजोर होता है।

📢 आप दान नहीं दे रहे… आप सत्य, न्याय और लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं

आपका हर योगदान:
✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं

👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।

📞 सीधे संपर्क करें:

💳 ऑनलाइन योगदान दें:

आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।

किसानों का कमिश्नरी पर हल्ला बोल, बारिश में भी नहीं टूटा हौसला

हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨

आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪

Whatsapp your news to 09808899381

ये👇समाचार भी पढ़ें

पूरे देश में करें विज्ञापन सिर्फ 10 हजार में एक माह के लिये-

अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।

इस पैकेज में आपको इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा-

  • आपकी ब्रांड के प्रचार के लिए 2 वीडियो डॉक्यूमेंट्री।
  • 2 सोशल मीडिया एकाउंट बनाना व मेंटेन करना।
  • 8 ग्राफिक्स डिज़ाइन की शुभकामना व अन्य संदेश का विज्ञापन।
  • फेसबुक विज्ञापन और Google विज्ञापन, प्रबंधन।
  • नियमित प्रोफ़ाइल को मेंटेन करना।
  • नि:शुल्क ब्रांड लोगो डिजाइन (यदि आवश्यक होगा तो)।
  • परफेक्ट हैशटैग के साथ कंटेंट लिखना और प्रभावशाली पोस्टिंग।
  • कमेंट‍्स व लाइक्स काे मैंनेज करना।
  • www.eradioindia.com पर पब्लिश की जाने वाली न्यूज में आपका विज्ञापन नि:शुल्क दिया जायेगा।
  • अभी ह्वाट‍्सअप करें: 09458002343
  • ईमेल करें: eradioindia@gmail.com
किसानों का कमिश्नरी पर हल्ला बोल, बारिश में भी नहीं टूटा हौसला
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›