Report by : Pratima Shukla
Published at :
युवक ने मां की कनपटी रखा तमंचा, वायरल होते ही पहुंच गया जेल युवक ने मां की कनपटी रखा तमंचा, वायरल होते ही पहुंच गया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
  • सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई
  • आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद

कैराना। एक युवक ने अपनी मां की कनपटी पर तमंचा लगाकर फोटो खिंचवाई। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

कैराना में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वायरल दो फोटो चर्चा का विषय बन गया। एक फोटो में युवक अपने हाथों में तमंचा लिए खड़ा है, तो दूसरे फोटो में तमंचे को एक महिला की कनपटी पर लगा नजर आ रहा है। महिला भी मुस्कुरा रही है। यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। एसपी सुकीर्ति माधव ने कैराना कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि वायरल फोटो कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी दीपक की पाई गई। पता चला कि जिस महिला की कनपटी पर युवक तमंचा लगा रहा है, वह महिला युवक की मां है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसका चालान कर दिया गया है।

युवक ने मां की कनपटी पर रखा तमंचा, वायरल होते ही पहुंच गया जेल
image description
युवक ने मां की कनपटी पर रखा तमंचा, वायरल होते ही पहुंच गया जेल

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›