Report by : Pratima Shukla
Published at :
विनायक विद्यापीठ में टैलेंट हंट का आयोजन विनायक विद्यापीठ में टैलेंट हंट का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन
बी.एस.सी. गृह विज्ञान विभाग व निधि पाण्डेय ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

मेरठ। मोदीपुरम स्थित विनायक विद्यापीठ में शुक्रवार को टैलेट हंट का आयोजन किया जिसमें विनायक विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न-विभिन्न संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी पिछले तीन दिन से ऑडिशन की प्रक्रिया के उपरान्त चयनित हुए थे जिसमें मेरठ के कई स्कूल जैसे आर0एन0 इण्टरनेशनल स्कूल, आर्यन्स स्कूल, सत्यकाॅम इण्टरनेशनल स्कूल, रूद्रा इन्स्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलाॅजी नानपुर आदि से आये विनायक विद्यापीठ सहित सैकड़़ो प्रतिभागियो ने ऑडिशन दिये।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डा0 उर्मिला मोरल व निदेशक विकास कुमार ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजवल्लित कर किया सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं ने गणेश वन्दना पर नृत्य प्रस्तुत किया। संस्थान की प्राचार्या डा0 उर्मिला मोरल ने अपने शब्दो से सभी प्रतिभागी का मार्ग-दर्शन करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक नृत्य संगीत तथा प्रेरणात्मक कविताएँ कार्यक्रम में प्रस्तुत की।

विजेताओं का चयन निर्णायक मण्डल विकास कुमार, एकता सिंधु, विकास सोम व डा0 प्रदीप चौधरी ने करते हुए प्रथम स्थान पर विनायक विद्यापीठ के बी0एस0 सी0 होम सांइस विभाग द्वारा नौ दुर्गा रूप पर प्रस्तुत नृत्य को प्रथम पुरस्कार हेतु चयन किया तथा एक्सटरनल प्रतिभागी निधी पाण्डेय को प्रथम पुरस्कार हेतु निर्णायक मण्डल द्वारा चयनित किया गया इसके साथ-साथ दस प्रतिभागियो को सांत्वना पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें विशेष रूप से पावनी मोरल, यशिका प्रधान, आयशा, जेबा, विशान्त, सौरभ, गौरव, मन्जू सागर, बिट्टू, सादिक आदि रहे। मंच का कुशल संचालन प्रियका यादव व बी0जे0 एम0 सी विभाग से आराध्या चौधरी व राशि बंसल द्वारा किया गया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›