
मेरठ। मेरठ कोषागार स्थित पेंशनर्स कक्ष में 30 मई को पेंशनर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें वेलिडेशन एक्ट को समाप्त करने की मांग, 8वें वेतन आयोग से जुड़ी वर्तमान परिस्थितियां तथा अन्य लंबित समस्याएं प्रमुख रहीं।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने और संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक प्रयास करने पर बल दिया। साथ ही सरकार से पेंशनर्स के मुद्दों पर सकारात्मक और त्वरित निर्णय लेने की अपेक्षा भी व्यक्त की गई।
बैठक के उपरांत मई माह में दिवंगत हुए पेंशनर्स को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं मेरठ कोषागार के कर्मचारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में ए.के. कौशिक, आर.सी. खरे, एस.बी. शर्मा, श्याम सिंह नागर, सतपाल दत्त शर्मा, सतीश त्यागी, बनी सिंह चौहान, पोखपाल, आनंद स्वरूप गोयल, आर.के. गोयल, वीरेंद्र सिंह तेवतिया सहित पेंशनर्स एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं मेरठ कोषागार की ओर से सिद्धार्थ वत्स, जितेंद्र कुमार, ललित कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
#MeerutNews #PensionersAssociation #8thPayCommission #Pensioners #MeerutTreasury #SeniorCitizens #UPNews





