• मेरठ
  • पूठखास में उमड़ा RLD का जनसैलाब, के.सी. त्यागी ने फूंका चुनावी बिगुल

    e radio india meerut

    मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव पूठखास में राष्ट्रीय लोकदल के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सीआरएस फार्म हाउस में आयोजित इस सम्मेलन में राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व सांसद के.सी. त्यागी का भव्य स्वागत किया गया।

    राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे के.सी. त्यागी का ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत चौधरी और राष्ट्रीय लोकदल के समर्थन में जमकर नारे लगाए।

    कार्यक्रम के आयोजक और प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह दहिया ने के.सी. त्यागी को गदा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं जाटव समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

    अपने संबोधन में रणवीर सिंह दहिया ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के आदर्शों और जयंत चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    मुख्य अतिथि के.सी. त्यागी ने कहा

    कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों और समाज के हर वर्ग की आवाज है। उन्होंने कहा कि पार्टी 36 बिरादरियों को साथ लेकर सामाजिक समरसता और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और संगठन को प्रत्येक गांव, वार्ड और बूथ तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

    अपने संबोधन के दौरान के.सी. त्यागी ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन से जुड़े कई प्रेरक संस्मरण सुनाए। उनके संघर्ष और किसानों के प्रति समर्पण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया। कार्यक्रम स्थल “चौधरी चरण सिंह अमर रहें” के नारों से गूंज उठा और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins