• मेरठ
  • राजनीति
  • ऐतिहासिक होगी रामपुर मनिहारान की रैली

    WhatsApp Image 2026 08 31 at 4.19.18 PM
    e radio india meerut

    रालोद नेता ने झौंकी ताकत

    गांव-गांव में किया जनसंपर

    ​मेरठ। आगामी 3 सितंबर को रामपुर मनिहारान सहारनपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह की विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने गांव-गांव में ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में रालोद के प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया।
    सोमवार को जनसंपर्क ​अभियान के दौरान रालोद नेता रणवीर दहिया ने ग्राम रोहटा, मीरपुर, पथौली, करनावल, रजापुर, ढढरा, अरनावली और पूठ में जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों और किसानों के साथ बैठकें कर रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। ग्रामीणों ने भी रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह के स्वागत और रैली को ऐतिहासिक बनाने का पूर्ण भरोसा दिलाया। इस अवसर पर ​प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया ने कहा कि यह रैली क्षेत्र के किसानों और युवाओं के हक की आवाज को और मजबूत करेगी। जनसंपर्क के दौरान रालोद नेता रवि भारत चिकारा, अनिल, रविंद्र सिंह, मांगेराम, तिलकराम, नरेंद्र, राजबहादुर, कृष्ण और सतीश समेत अनेक रालोद कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins