• देश
  • फीचर्ड
  • भाजपा का राहुल गांधी पर हमला

    भाजपा का राहुल गांधी पर हमला
    e radio india meerut
    • भर्ती घोटालों को लेकर कांग्रेस पर भाजपा के आरोप
    • बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी से पूछे सवाल

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने भर्ती घोटालों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ‘मोहब्बत की दुकान’ में भ्रष्टाचार का कारोबार चल रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं, बेरोजगारी और छात्रों के मुद्दे उठाते हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी के नेताओं से जुड़े कथित भर्ती घोटालों पर चुप हैं।

    मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बांसुरी स्वराज ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के निजी सहायक से जुड़े मामले का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व और वर्तमान पीए से जुड़ी संपत्तियों की जांच की। स्वराज ने दावा किया कि सामने आई संपत्तियां ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक हैं।

    भाजपा सांसद ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व ओएसडी की भर्ती घोटाले के मामले में गिरफ्तारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पेपर लीक से जुड़े मामले ने भर्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

    इसके अलावा बांसुरी स्वराज ने हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्स भर्ती से जुड़े कथित कमीशनखोरी के मामले का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर मामले सामने आने के बावजूद राहुल गांधी इन मुद्दों पर चुप हैं।

    उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि जब वह युवाओं के भविष्य और बेरोजगारी की बात करते हैं, तो अपनी पार्टी के नेताओं से जुड़े भर्ती घोटालों और कथित राजनीतिक संरक्षण के आरोपों पर जवाब क्यों नहीं देते।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins