हसनपुर कदीम में ब्राह्मणों की अहम बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2026 09 14 at 4.44.47 PM
e radio india meerut

शाहिद मंजूर को समर्थन देने का फैसला

मेरठ। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हसनपुर कदीम में ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जयचंद शर्मा के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें कठौर विधानसभा क्षेत्र के समस्त सम्मानित ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए।
बैठक में सभी की सर्वसम्मति से मौके पर ही पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मौजूदा सपा विधायक शाहिद मंजूर को बुलाकर अपना पूर्ण समर्थन दिया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से दो बड़े संकल्प लिए गए,जिनमें ग्राम जेई में आगामी 20 सितंबर को होने वाली पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उसे सफल बनाने का आह्वान किया गया। दूसरा 2027 के विधानसभा चुनाव में मौजूदा विधायक शाहिद मंजूर को भारी मतों से विजयी बनाकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का आह्वान किया गया है।बैठक का संचालन सपा नेता मोंटू शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर ज्ञानेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, अमरपुर के डी शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पति धर्मेन्द्र शर्मा माछरा, प्रमोद शर्मा, रिंकू प्रधान, करण शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।