एनडीए की सरकार बनाने का लिया गया संकल्प

WhatsApp Image 2026 09 14 at 4.44.47 PM
e radio india meerut

भदौड़ा गांव में सैनी समाज की हुई बैठक

रालोद नेता रणवीर दहिया का भव्य स्वागत

मेरठ। सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के गाँव भदौड़ा में सैनी समाज द्वारा आयोजित एक विशाल बैठक एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के वरिष्ठ नेताओं का सैनी समाज के गणमान्य लोगों द्वारा फूल-मालाओं और साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता रालोद नेता रणवीर दहिया ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल सदैव सर्वसमाज के हितों, अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्षरत रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर एनडीए की सरकार बनाने का मजबूत संकल्प लें।​ कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर तेजपाल सैनी ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन रवि भारत चिकारा ने किया। बैठक में सैनी समाज सहित विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।​इस अवसर पर मुख्य रूप से ओमकार भदौड़ा, सचिन, डॉ. देवेंद्र गौतम, बल्लू सैनी, होमपाल सैनी, विपिन त्यागी, मोहित गुज्जर, सुरेंद्र सैनी, रतनपाल सैनी, अशोक सैनी समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।