पुलिस कस्टडी से फरार हो रहा हथियार सप्लायर राशिद मंत्री गोली लगने से घायल

24807c4f 0d73 4e38 a031 e4e2cbf11240
e radio india meerut

मेरठ। बुधवार की रात भावनपुर थाना पुलिस ने हथियार सप्लायर गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर गोली चलाकर फरार होने की कोशिश कर रहा हथियार तस्कर राशिद उर्फ मंत्री पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से तमंचा, पिस्टल और कारतूसों का जखीरा बरामद किया गया है।
भावनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि बीती 5 अक्टूबर को 50 हजार की लूट की घटना में शामिल फैजान को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि फैजान हथियार सप्लायर गैंग से जुड़ा है। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को फैजान के साथी हसनपुर कदीम निवासी कार्तिक और राशिद उर्फ मंत्री, मुरलीपुर निवासी विशाल, धौलाना बासतपुर निवासी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने बताया कि उन्होंने किनानगर के जंगल में हथियार छुपाए हुए हैं। जिसके बाद देर रात पुलिस राशिद को साथ लेकर हथियारों की बरामदगी के लिए गई थी। इसी बीच राशिद ने पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में राशिद उर्फ मंत्री पैर में गोली लगने से घायल हुआ। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी बदमाशों के पास से 32 बोर की एक पिस्टल, 315 बोर का तमंचा और 46 कारतूस बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि यह कारतूस बदमाशों ने एक साल पहले सहारनपुर से खरीदे थे। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।