Report by : News Desk
Published at :
eeb54610 969d 4bd6 957e 9bdbd34bc7f5 (1)
विज्ञापन
विज्ञापन
  • पथराव और चाकूबाजी में चार लोग घायल
घर में घुसकर जानलेवा हमला

पुरानी रंजिश ने मेरठ में एक परिवार पर कहर बरपा दिया! कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डाबका गांव में आरोप है कि नशे में धुत दबंगों ने एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने पहले पथराव किया, फिर दरवाजा तोड़कर घर में रखे डीजे के सामान और खिड़कियों में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें रोहित, मोहित और वीरो समेत चार लोग घायल हो गए। पीड़ित रोहित का आरोप है कि सितंबर में उनकी बहन से हुई छेड़खानी की शिकायत के बाद से आरोपी पक्ष रंजिश रखता था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›