Report by : Rekha Mishra
Published at :
पोषण पखवाड़ा: विधायक ने बच्चों को खिलाया पौष्टिक भोजन पोषण पखवाड़ा: विधायक ने बच्चों को खिलाया पौष्टिक भोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खण्ड मेरठ मे बाल विकास परियोजना मेरठ-ग्रामीण के सौजन्य से पोषण अभियान के अन्तर्गत पोषण पखवाड़ा माह मार्च 16-31, 2021 के क्रम मे पोषण गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य पोषण अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जन आन्दोलन, जन सहभागिता व सामुदायिक प्रोत्साहन अति आवश्यक है पोषण गोष्ठी मे मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर, विशिष्ट अतिथि ब्लाॅक प्रमुख नितिन कसाना रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपरांत सोमेंद्र तोमर ने अन्नप्राशन व गोद भराई रसम के अंतर्गत महिलाओ की गोद भराई की उपरांत बच्चों को पोषण ग्रहण कराया। विधायक  सोमेन्द्र तोमर ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पोषण मे सुधार शासन की उच्च प्राथमिकताओं मे महत्वपूर्ण बिन्दु है उसी कड़ी मे यह गोष्ठी एक अथक प्रयास है, हम सबको आप सब लोगों के सहयोग से कुपोषण का जड़ से मिटा देना है। कोरोना काल मे आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर पोषाहार वितरण करने एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ घर-घर जाकर सर्वे करने के कार्य की सराहना की।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महोदय ने पोषण अभियान के तहत आंगनवाड़ीकार्यकत्रियों द्वारा 0-5 वर्ष  तक के बच्चों का वजन लेकर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उनका वीएचएनडी मे स्वास्थ्य जांच कराना एवं सैम बच्चों को एनआरसी मे भर्ती कराने हेतु जानकारी दी, साथ ही ड्राई राशन का घर-घर जाकर वितरण करने हेतु आंगनवाड़ी को समझाया गया।शासन की ओर से गेहू चावल, दूध, देसी घी, चने की दाल व भोजन वाला तेल लाभार्थियों का उपलब्ध कराया जा रहा है।

खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 ओमकार सिंह, शिक्षा विभाग से खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, आयुष विभाग व फूड इन्सपेक्टर आदि द्वारा गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अपने विभागीय महत्वपूर्ण  कार्य  मे सहभागिता की जायें इस पर चर्चा की गयी।

उपरांत विधायक सोमेन्द्र तोमर ने विकास खंड कार्यालय के हुए जीर्णोद्वार का उद्धघाटन किया। इस दौरान महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, अरविंद पिंटू, सीमा श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, दीपक वर्मा, रूप किशोर शर्मा, प्रेमचंद पाल, धर्मेन्द्र शर्मा, नरेंद्र विकल, पदम सिंह सैनी, हर्षित गोयल, राजकुमार मांगलिक, संदीप प्रधान, शाहिद प्रधान, सुरेश प्रधान, गुड्डू गगोल, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार, एडीओ पंचायत विशन सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›