Report by : Pratima Shukla
Published at :
Kanohar Lal College Meerut में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव Kanohar Lal College Meerut में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मेरठ, ई-रेडियो इंडिया

Kanohar Lal College Meerut: कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हिंदी विभाग के द्वारा परशुराम जयंती बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलका चौधरी जी के द्वारा परशुराम जी का स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके परशुराम जयंती का शुभारंभ किया गया। कुमारी शची सैनी, बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा के द्वारा ‘परशुराम जी के जीवन परिचय’ पर प्रकाश डाला।

Kanohar Lal College Meerut में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव

कुमारी अंजली,बी. ए.तृतीय वर्ष की छात्रा ने ‘परशुराम जी के व्यक्तित्व की विशेषता’को उजागर किया। कुमारी अंजना, एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ने ‘परशुराम जी की गाथा’ शीर्षक पर अपनी कविता प्रस्तुत की। कुमारी राशि,बी.ए.प्रथम वर्ष की छात्रा ने ‘परशुराम जी की प्रेरणात्मक कहानी’ सभी के समक्ष सुनाई।

कुमारी साक्षी, बी. ए.तृतीय वर्ष ने ‘परशुराम’ शीर्षक पर कविता प्रस्तुत की। परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर हिंदी विभाग द्वारा वर्ष में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगितायें जैसे वर्तनी शुद्धि प्रतियोगिता,पत्र लेखन प्रतियोगिता एवं स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को प्राचार्य डॉ अलका चौधरी जी के कर कमलों से पुरस्कृत भी किया गया।

Kanohar Lal College Meerut में आयोजित हुई प्रतियोगिता

वर्तनी शुद्धि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी अंजली, बी. ए.तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान कुमारी साक्षी,बी.ए. तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान कुमारी आयुषी गोयल,बी.ए.तृतीय वर्ष, कुमारी शचि सैनी,बी.कॉम प्रथम वर्ष एवं प्रार्थना पत्र प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी वंदना, एम.ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान कुमारी आरती,एम. ए.प्रथम वर्ष,तृतीय स्थान कुमारी रूबी,एम.ए.प्रथम वर्ष और स्वरचित कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी साक्षी,बी. ए.तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान कुमारी सिमरन, बी. ए.तृतीय वर्ष और तृतीय स्थान कुमारी अंजली, बी.ए.तृतीय वर्ष, कुमारी रितिका, बी. ए.तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया।

Kanohar Lal College Meerut में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव

कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ अलका चौधरी जी ने छात्राओं को अपने आशीर्वचन से अनुगृहीत किया और परशुराम जी के अद्वितीय व्यक्तित्व के संबंध में अपने विचार साझा किए।

समस्त कार्यक्रम का संयोजन हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ पूनम सिंह एवं प्रवक्ता डॉ उषा माहेश्वरी जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धि गुप्ता जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ विनीता गुप्ता,डॉ किरण प्रदीप,डॉ ज्योत्स्ना, गुंजन,श्रीमती प्रीति सिंह आदि महाविद्यालय की समस्त प्रवक्तायें एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

https://www.youtube.com/watch?v=FRdkloXCFC8
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›