Report by : Neha Singh
Published at :
प्रदेश सरकार ने बनाया आमजन का जीवन व सफर सुगम: सांसद राजेन्द्र अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मेरठ।

मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्य नाथ जी ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व जिला पंचायत की सड़को का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 (बैच-1) के अंतर्गत 886 मार्ग, लंबाई-6208.45 किमी,

स्वीकृत लागत रू0 4130.27 करोड़ के कार्य का शुभारंभ तथा पीरियाॅडिक रिनीवल (बैच नं0-1) के अंतर्गत 692 मार्ग, लंबाई-1923 किमी स्वीकृत लागत रू0 155 करोड़ से निर्मित सड़को का लोकार्पण किया। उन्होने जिला पंचायत की एफडीआर (फुल डैप्थ रीकलेमेशन) टेक्नोलोजी से जौनपुर व आजमगढ़ में बनायी जा रही सड़को का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।

सांसद राजेन्द्र अग्रवाल जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनेको जनहित व कल्याणकारी कार्यक्रम किये जा रहे है जिसका सीधा लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने प्रदेश में सड़को का जाल बिछाया है जिससे आमजन का जीवन व सफर सुगम बना है। उन्होने कहा कि प्रदेश में अनेको सड़को का नवनिर्माण, जीणोद्धार व नवीनीकरण का कार्य कराया गया है जो आने वाले समय में भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी के0 बालाजी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एस0के0 गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, अधिशासी अभियंता आरईएस नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›