Report by : Neha Singh
Published at :
UP Diploma Engineers Mahasangh ने दिया रक्त, बताया महादान
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Diploma Engineers Mahasangh मेरठ द्वारा इंजीनियर्स डे व इं0 आर0के0 दत्ता जी की पुण्य तिथि पर लोक निर्माण विभाग परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान कार्यक्रम की अध्यक्षता इं0 मुकुल त्यागी व संचालन इं0 राजेश कुमार ने किया। उ0प्र0 डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ मेरठ द्वारा आयोजित यह 26वां रक्तदान शिविर है। 

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के0 बालाजी ने बताया कि भारत में हर साल 15 सितंबर को अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत के महान अभियंता और भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्मदिन है। वह भारत के महान इंजीनियरों में से एक थे। 

https://www.youtube.com/watch?v=EMtNuGQnHRY

उन्होंने देश को एक नया रूप दिया। उन्होंने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है। देशभर में बने कई नदियों के बांध और पुल को कामयाब बनाने के पीछे विश्वेश्वरैया का बहुत बड़ा योगदान है। उन्हीं की वजह से देश में पानी की समस्या दूर हुई थी।

उ0प्र0 डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ प्रदेश के सभी जनपदो में रक्तदान शिविर का आयोजन बडे हर्षोल्लास से करते है। जिसमें प्रदेश के 27000 डिप्लोमा इंजीनियर्स, उनके परिवार मित्र, रिश्तेदार व विभिन्न विभागो के कर्मचारियों ने इस अवसर पर रक्तदान किया। 

UP Diploma Engineers Mahasangh ने दिया रक्त, बताया महादान

रक्तदान लोकप्रिय अस्पताल मेरठ को किया गया। लोकप्रिय अस्पताल के पैथोलोजी विभागाध्यक्ष अपनी टीम डाक्टर्स, नर्सिग स्टाफ व वार्ड ब्वाय के साथ उपस्थित रहे, जिन्होने रक्तदान करने से पहले रक्तदान दाताओ का शारीरिक परीक्षण किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुख्य अभियंता (पश्चिम) नहर इं0 अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता वृत्त लो0नि0वि0, सलाहकार अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ इं0 आर0के0 सिंह, प्रांतीय संरक्षक सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ उ0प्र0 इं0 ओ0पी0 राॅय, प्रांतीय अध्यक्ष उ0प्र0 डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ इं0 राकेश त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›