धरने पर बैंठी भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दीपमाला संतोषी व कार्यकर्ता। |
- जितेंद्र कुमार जीतू, बिजनौर
चांदपुर की भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दीपमाला संतोषी व उनके पति के साथ तहसील चांदपुर SDM घन्शयाम चंद्र वर्मा ने बदसलूकी कर दी। यह खबर खूब सुखियों में रही और तनातनी के बीच दोनों पक्षें में जमकर बहबाजी हुई।
आरोप लगाते हुये उन्होंने बताया कि, तीन दिन तक तहसील के चक्कर लगवाने के बाद काम ना होने पर 8 जुलाई को SDM तहसील चांदपुर कार्यालय पहुंची तो SDM महोदय की एक महिला क्षेत्रीय पदाधिकारी के साथ सपा सरकार वाली मानसिकता सामने आयी और बदसलुकी करते हुए यहाँ तक कह दिया साईन नही करुगा जिसे जो करना है करे। उसके बाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा तहसील में धरने पर बैठे गई।