Report by : editor
Published at :
पीएम के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने बांटा फल पीएम के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने बांटा फल
विज्ञापन
विज्ञापन
  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे “सेवा ही समर्पण अभियान” के अंतर्गत प्यारेलाल जिला अस्पताल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष अंजुम निजामी के नेतृत्व में मरीजों एंव उनके तिमारदारों को फल वितरण किये गये। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा महानगर महामंत्री अरविन्द मारवाड़ी, नासिर सैफी, रविन्द्र सिंह डांगी रहे।

मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की दीर्घ आयु की कामना की। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक राशिद मेवाती, डॉ आबिद, यूसुफ कुरैशी, शादाब शाह, फिरोज चाँद, अनस सिद्दीकी, सबिया खान, फुरकान अंसारी, नौशाद राणा, सम्मी राणा, आसिफ भारती आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Happy Birthday to Narendra Modi Ji
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›