Rashifal Today

जानें क्या लिखा है आपके आज के राशिफल में

0 minutes, 7 seconds Read

Aaj ka rashifal 20 April 2021 || today horoscope 20 April 2021: आपको रोजाना मिलेगा अपनी राशि के अनुसार भविष्यवाणी व सटीक जानकारी…रोजाना की अपडेट पाने के लिए आप www.eradioindia.com को अभी बुकमार्क करें या मोबाइल पर संपर्क करें-

मेष: आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी ǀआप किसी विवाद से प्रभावित नही होंगे ,दरअसल कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि आपको शान्तिदूत बनना पड़ेǀ घर के सुधार का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं या अपने घर की समस्याओं को सुलझाने या संबंधों को बेह्तर बनाने के लिए काम कर सकते हैं ǀ आपका दिन शुभ रहेंगा।

वृष: आज का दिन समृद्धि के एक नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है ǀअगर आप किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नही पहुंच पाए हैं तो आज शुरूकर लें,आज आप जो भी करना शुरू करेंगे ,सफलता जरुर मिलेगी ǀ आज होने वाली घटनाओं से आपके वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा और नकारात्मकता कम होगीǀ

मिथुन: आज आपके कार्य के प्रति लापरवाही ना बरतें, यदि ऐसा हुआ, तो आपके कार्य समय से पूरे नहीं होंगे। छात्रों को शिक्षा में किसी प्रतियोगिता में आज सफलता मिलने से मन में हर्ष होगा। प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी और बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान मिलेगा। सायंकाल का समय आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा।और किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर भी प्राप्त होगा। आज परिवार में आप के ऊपर कोई आरोप लग सकता है।

Aaj ka rashifal 20 april 2021 || today horoscop 20 april 2021: आपको रोजाना मिलेगा अपनी राशि के अनुसार भविष्यवाणी व सटीक जानकारी…रोजाना की अपडेट पाने के लिए आप www.eradioindia.com को अभी बुकमार्क या मोबाइल पर संपर्क करने के डायल करें 9808899381

कर्क: अजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज सफलता प्राप्त होगी। नए नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में आपको बुद्धि व विवेक से काम लें अन्यथा मामला गंभीर रूप ले सकता है। बड़े बुजुर्गों की बातों को अनदेखा न करें और उनके सभी कार्य सिद्ध होंगी। व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। सायंकाल के समय किसी प्रिय व्यक्ति के दर्शन व शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पिता के मार्गदर्शन में किए गए कार्य सभी कार्य सफल होंगे। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।

सिंह: सिंह राशि वालों के लिए भी साल का आगाज बहुत अच्छा होने वाला है। साल के पहले महीने जनवरी में राशि का स्वामी सूर्य करियर के स्वामी बुध के साथ सुख के स्थान यानी की धनु राशि में रहेंगे, जो सुख संबंधी चीजों को देने वाले होंगे। काम में सफलता, वृद्धि का योग, व्यापार करने वालों के लिए भी यह बहुत अच्छा समय रहेगा क्योंकि बिज़नेस का स्वामी बृहस्पति का शनि के साथ त्रिकोण में जाकर एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना व्यापार में राजयोग बना देता है, धन का स्वामी शुक्र का भी पराक्रम के स्थान में आकर भाग्य पर दृष्टि डाल रहा है।

कन्या: वर्ष का शुरूआती समय कन्या राशि वालों के लिए भी बहुत अच्छा जाने वाला होगा क्योंकि साल की शुरुआत कन्या लग्न से ही हो रही है फिर जनवरी में लग्न व कार्यक्षेत्र का स्वामी होकर के बुध का सूर्य के साथ सुख स्थान में बैठना एक आदित्य योग बना देता है, जो आपके कार्य व करियर के लिए बेहद फ़ायदेमंद रहने वाला है। सूर्य की दृष्टि कार्यक्षेत्र पर पड़ना कार्यों में सफलता, धन लाभ दिलाने के साथ ही वैवाहिक जीवन व व्यापार करने वालों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा जाने वाला होगा। प्रेम करने वालों के लिए भी समय अच्छा और स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

तुला: संवेदनशील मुद्दों पर परिवार के साथ विचार विमर्श करेंगे और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आज सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करने के बाद आय कम और व्यय अधिक होगा, लेकिन आज आपको धन के अपव्यय से बचना होगा और अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। व्यस्तता के चलते आप अपने गृहस्थ जीवन पर ध्यान न देने के कारण जीवन साथी आज आपसे नाराजगी जता सकते हैं, लेकिन आपको उनकी बात समझ नहीं होगी।

वृश्चिक: किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। दोस्त आपके निजी जीवन में ज़रूरत से ज़्यादा दख़लअंदाज़ी करेंगे। रोमांस रोमांचक होगा- इसलिए उससे संपर्क करें जिससे आप प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर लुत्फ़ लें। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

धनु: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आपको अपने बिजनेस के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो सोच विचार कर लें, नहीं तो भविष्य में आपको इससे हानि हो सकती है। आज आपको अपने भाई की मदद की आवश्यकता होगी। पिताजी से आज कोई वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन आप उनकी बात मानकर आगे बढ़ेंगी, तो भविष्य में आपको लाभ होगा। संतान को अच्छे कार्य करते देख मन में हर्ष होगा। आज आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ नए-नए उपकरणों की खरीदारी भी कर सकते हैं।

मकर: किसी बड़े अधिकारी की मदद से जमीन से संबंधित मामला निपट सकता है। व्यस्तता के बीच आज आप अपने दांपत्य जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपके संबंध धीरे-धीरे अच्छे होने लगेंगे, लेकिन लेनदेन से बचें। धार्मिक स्थानों की यात्रा के प्रसंग प्रबल हो सकती हैं। यदि साझेदारी में कोई कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उसमें अवरोध उत्पन्न हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने जीवनसाथी को अपने परिवार वालों से मिलवा सकते हैं।

कुंभ: आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। आज आप अपने कार्य की योजना पहले से ही बना लेंगे, लेकिन फिर भी कुछ अकस्मात फेरबदल करना पड़ेगा। आज आपका अपने भाई बहनों से मतभेद हो सकता है। यदि कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो किसी परिचित की मदद मिलने से संभावना बन सकती है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा।

मीन: विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए नई संभावनाओं की प्राप्ति होगी। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा है, तो उसमें आज सुधार होगा। संतान के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी। आज आपकी सामाजिक ख्याति का विस्तार होगा। पारिवारिक वातावरण में आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन महत्वपूर्ण विषयों में सभी एकजुट हो जाएंगे। व्यवसाय में अधिक धन लगाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता को किसी देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। मित्रों की मदद से आज पूरे दिन आय के नए स्रोत आपके सामने आएंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी।

author

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Similar Posts

error: Copyright: mail me to info@eradioindia.com