Report by : News Desk
Published at :
Meerut News: आम आदमी पार्टी के नेता बंटी कुमार ने दिया इस्तीफा, दिग्गज नेताओं पर लगाये मनमानी के आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut News: आम आदमी पार्टी के नेताओं में इस समय काफी उथल-पुथल मची हुई है… पार्टी के कई नेता पार्टी छोड़ने की बात कह रहे है। उनका आरोप है कि आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता उनकी अनदेखी कर रहे है। पार्टी के नेता बंटी कुमार का है कि ना तो उन्हे किसी बड़े लीडर से मिलवाया जाता है और ना ही उनकी कोई बात सुनी जाती है। जिसके चलते उन्होने पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही है… सुनिये क्या कुछ कहना है आम आदमी पार्टी के नेता बंटी कुमार का

जय हिन्द साथियों 

मै बंटी कुमार आज अत्यंत दुख के साथ बताना चाहता हूं कि मुझे आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए लगभग 3 वर्ष हो चुके है इस दौरान मै मेरठ ज़िले में विभिन पदो पर रहा। वार्ड 36 से चुनाव भी लड़ा। पार्टी के तमाम प्रोग्राम में भी हमेशा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। लेकिन क्या हम लोग सिर्फ ज़िले तक सीमित है..‍? क्या मै और पार्टी के अन्य साथी सिर्फ भीड़ का हिस्सा है..? मुझे तो यही लगता है, क्योंकि जब संजय भैया या पार्टी के किसी लीडर से मिलने जाना हो तो हम लोगो को दरकिनार कर दिया जाता है। इतनी बार कहने के बावजूद आज तक हमारे जिला अध्यस कभी हमे हमारे लीडरों से मिलवाने नही ले गए। कुछ चुनिंदा लोग है जो सारे लीडरों से मिलते है। अगर मै सवाल-जवाब करता हूं तो मुझ पर भेदभाव का आरोप लगता है, मुझे ग्रुप से बाहर कर दिया जाता है। जिस नीति विचार को सुन कर मैने केजरीवाल जी, संजय भैया और मनीष सिसोदिया जी से प्रेरित हो कर पार्टी ज्वाइन की थी वो विचार, वो भावना मुझे मेरठ ज़िले में नज़र नही आती। यहां सिर्फ चाटुकारिता चलती है। ना तो मैं चाटूकार हूं और ना ही किसी व्यक्ति का गुलाम हूं। शायद यही कारण है कि मेरठ ज़िले से तमाम पुराने लोग टूटते जा रहे हैं। हम लोगों से कहा जाता है कि पार्टी एक परिवार है लेकिन जब परिवार है तो हम लोगो से सौतेला व्यवहार क्यों..? क्या हमारा हक नही बनता कि हम अपने लीडरों से मिले। फिर ये अधिकार कुछ विशेष लोगों को ही क्यों..? क्या मै या हम लोग पार्टी के लिए मेहनत नही करते। कई बार कहने के बावजूद मुझे या हमे दरकिनार कर दिया जाता है। जब तक पार्टी मे मनमानी, हठधर्मी रवैया वाले लोग रहेंगे मेरे जैसे लोग पार्टी से जाते रहेंगे। एक बार आप लोग भी सोचिएगा कि आपको कितना सम्मान मिलता है या सिर्फ आप लोग भी भीड़ का हिस्सा बनते है। 

मैं बंटी कुमार आज दिनांक 30-8-2024 को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देता हूं। 

जय हिन्द जय भारत

  • आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने की कही बात
  • दिग्गज नेताओं की मनमानी और हठधर्मी रवैया के चलते छोड़ना चाहते है पार्टी
  • दिग्गज नेताओं पर अनदेखी करने का भी लगाया आरोप
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›