Report by : editor
Published at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना। दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट में रविवार देर रात कैप्टन सहित एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली से पटना आ रही एक फ्लाइट में शराबियों ने हंगामा किया।इस दौरान फ्लाइट के अंदर मौजूद एयर होस्टेस ने जब हंगामा कर रहे शराबियों को समझाने की कोशिश तो शराबी उसी से उलझ गए। शराबियों ने एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी और छेड़खानी भी की। इसके बाद फ्लाइट के कैप्टन जब एयर होस्टेस को बचाने आए तो शराबी उनके साथ भी उलझ गए और कैप्टन के साथ भी हाथापाई की गई।ये पूरी घटना दिल्ली से पटना रविवार की रात पहुंची इंडिगो फ्लाइट 6E-6383 की है।

मारपीट और छेड़खानी करने वाले तीनों दिल्ली से ही शराब पीकर फ्लाइट में चढ़े थे। इंडिगो की पटना आने वाली फ्लाइट में हंगामा करने वाले शराबियों में रोहित कुमार, पिंटू कुमार और नितिन कुमार है।ये तीनों बिहार के ही रहने वाले हैं।इन तीनों ने दिल्ली से ही काफी शराब पी रखी थी और पूरी तरह से नशे में धुत थे। इनकी बदमाशी दिल्ली से फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद से ही शुरू हो गई थी।

खुद को बिहार के राजनेता का करीबी बता रहे शराबियों ने पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड करने के बाद खूब हंगामा किया।इसके बाद कैप्टन ने पूरे मामले की सूचना एयरपोर्ट अथॉरिटी और सीआईएसएफ को दी।जिसके बाद एयरपोर्ट पर बाहर निकलने से पहले ही इन्हें रोका गया। उस वक्त तीनों ने खुद को राजनीतिक पार्टी से जुड़े होने और खुद को उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष का खास आदमी बताने लगे।हालांकि, इसी बीच तीनों में से एक पिंटू मौका देख कर फरार हो गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने फ्लाइट के कैप्टन की शिकायत के आधार पर छानबीन करने के बाद रोहित और नितिन को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना ले गई।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›