Report by : Neha Singh
Published at :
अतिपिछड़ो के हक की लड़ाई लड़ेगी आजपा राष्ट्रीय:विद्यापति
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना।आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि अति पिछड़ा के वोट को नजर अंदाज कर राष्ट्रीय पार्टी या क्षेत्रीय दल अगर चुनावी समर को पार करना चाहती है तो उनके लिए यह लोकसभा चुनाव मुश्किल होगा, प्रदेश की 36% आबादी अतिपिछड़ा की है, आबादी के अनुसार जो दल लोकसभा चुनाव में हिस्सेदारी देगी, उसके पक्ष में चुनाव परिणाम होगा,अब तक सिर्फ सभी प्रमुख पार्टिययां अतिपिछड़ों का वोट लेते रही है, लेकिन उसे उसका उचित राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं दे पाई है, कुछ लोगों को सांसद या एम एल ए बनाकर भरमाने का काम किया गया है, लेकिन अति पिछड़ा भ्रम जाल में फसने वाला नहीं है, उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में अगर गठबंधन नहीं होता है तो आजपा आर सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, 30 लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली गई है, शेष 10 सीटों पर मंथन चल रही है,जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी, आरक्षण के सवाल पर कहा कि जो आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई है उसमें भी राज्य सरकार ने अतिपिछड़ों के साथ छल किया है जबकि पिछड़ा वर्ग का 50% आरक्षण बढ़ाया गया है,जबकि अतिपिछड़ा का महज 38 प्रतिशत ही इजाफा किया गया है, उन्होंने अति पिछड़ी जातियों में वर्गीकरण कर आरक्षण की सीमा तय करने की मांग की है
इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि वात्सायन, प्रधान राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद परवेज खान राष्ट्रीय सचिव उमेश ठाकुर, बिहार प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर ठाकुर, बिहार प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा कुमारी बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ब्रह्मानंद चंद्रवंशी बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री सुदर्शन सिंह बिहार प्रदेश सचिव मधुबाला देवी सहित जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष भी मौजूद थे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›