Report by : editor
Published at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी के मामले में जेल में बंद कारोबारी महिला एलिस ली से शनिवार को उनके पति जुहान ली ने मुलाकात की। करीब 54 घंटे बाद हुई इस मुलाकात में दोनों के बीच लगभग 35 मिनट बातचीत हुई। इस दौरान एलिस ली अपनी तीन साल की बेटी का हालचाल पूछते हुए भावुक हो गईं। जुहान ली शनिवार दोपहर करीब 1 बजे मेरठ जेल पहुंचे। मुलाकात से पहले उन्होंने ऑनलाइन पर्ची बनाई और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। जेल सूत्रों के अनुसार, जुहान ली खाने-पीने का सामान भी साथ लाए थे, जिसमें फल और महंगे बिस्कुट शामिल थे। चेकिंग के बाद उन्हें सामान अंदर ले जाने की अनुमति दे दी गई।

बेटी को लेकर भावुक हुईं एलिस

करीब 35 मिनट चली मुलाकात के दौरान एलिस ली बार-बार अपनी तीन साल की बेटी का हालचाल पूछती रहीं। परिवार नोएडा में रहता है और गिरफ्तारी के बाद से बच्ची मां से दूर है। बताया गया कि इस दौरान एलिस कई बार भावुक भी हो गईं। जेल सूत्रों के मुताबिक, जुहान ली ने पत्नी की जमानत प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ अधिवक्ता से संपर्क किया है। हालांकि वह अधिवक्ता मेरठ जेल में उनके साथ नहीं पहुंचे। मुलाकात के बाद जुहान ली ने जेल अधिकारियों को भी जमानत प्रक्रिया की जानकारी दी।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक से भी मुलाकात

पत्नी से मिलने के बाद जुहान ली ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा से भी भेंट की। लगभग 15 मिनट चली इस मुलाकात में उन्होंने पत्नी की जमानत से जुड़ी प्रक्रिया पर चर्चा की और बताया कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकील नियुक्त कर दिया है। गौरतलब है कि एलिस ली को बुधवार को मेरठ लाकर कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उन्हें चार दिन की रिमांड पर भेजा, जिसके बाद से वह जेल में हैं। गिरफ्तारी के 48 घंटे बाद तक उनसे कोई मिलने नहीं आया था, जिससे तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। शनिवार को पति के पहुंचने के बाद इन अटकलों पर विराम लगा।

करोड़ों की जीएसटी चोरी: जेल में बंद एलिस ली से पति ने की मुलाकात

📰 निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आपका सहयोग अपेक्षित है!

स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️

क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।

🙏 आपका छोटा सा सहयोग बन सकता है सत्य की सबसे बड़ी ढाल

  • जब मीडिया बिक जाती है — सत्ता हावी हो जाती है।
  • जब पत्रकार डरते हैं — आम जनता की आवाज़ दब जाती है।
  • जब सच रुकता है — लोकतंत्र कमजोर होता है।

📢 आप दान नहीं दे रहे… आप सत्य, न्याय और लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं

आपका हर योगदान:
✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं

👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।

📞 सीधे संपर्क करें:

💳 ऑनलाइन योगदान दें:

आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।

करोड़ों की जीएसटी चोरी: जेल में बंद एलिस ली से पति ने की मुलाकात

हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨

आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪

Whatsapp your news to 09808899381

ये👇समाचार भी पढ़ें

पूरे देश में करें विज्ञापन सिर्फ 10 हजार में एक माह के लिये-

अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।

इस पैकेज में आपको इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा-

  • आपकी ब्रांड के प्रचार के लिए 2 वीडियो डॉक्यूमेंट्री।
  • 2 सोशल मीडिया एकाउंट बनाना व मेंटेन करना।
  • 8 ग्राफिक्स डिज़ाइन की शुभकामना व अन्य संदेश का विज्ञापन।
  • फेसबुक विज्ञापन और Google विज्ञापन, प्रबंधन।
  • नियमित प्रोफ़ाइल को मेंटेन करना।
  • नि:शुल्क ब्रांड लोगो डिजाइन (यदि आवश्यक होगा तो)।
  • परफेक्ट हैशटैग के साथ कंटेंट लिखना और प्रभावशाली पोस्टिंग।
  • कमेंट‍्स व लाइक्स काे मैंनेज करना।
  • www.eradioindia.com पर पब्लिश की जाने वाली न्यूज में आपका विज्ञापन नि:शुल्क दिया जायेगा।
  • अभी ह्वाट‍्सअप करें: 09458002343
  • ईमेल करें: eradioindia@gmail.com
करोड़ों की जीएसटी चोरी: जेल में बंद एलिस ली से पति ने की मुलाकात
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›