Report by : Santram Pandey
Published at : Updated at :
Allahabad Degree Collage में संगीत कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन
विज्ञापन

Allahabad Degree Collage में संगीत कार्यशाला के अष्ठम दिवस विषय विशेषज्ञ डॉ0 मधु शुक्ला, प्रसिद्ध संगीतज्ञ एवं समन्वयक, व्यंजना आर्ट एंड कल्चर सोसायटी, प्रयागराज द्वारा प्रभु श्री राम के जन्म के गीत चैती “चैत मास राम जी जन्म ली हों रामा व खेलत जननी अँगनवा हो राम जी एक निर्गुण भजन “जरा धीरे धीरे गाड़ी हाँको आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

Allahabad Degree Collage में आयोजित कार्यक्रम में सहयोगी कलाकारों में दिल्ली विश्वविद्यालय की संगीत शोध छात्रा व सुगना चैनल की समन्वयक शाम्भवी शुक्ला, अभिलाषा व विशाखा ने साथ दिया तबले पर दीपक साव ने बहुत ही सुन्दर सधी हुई संगत की, कार्यशाला का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ इन्दु शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रभारी डॉ तनूजा तिवारी द्वारा विषय विशेषज्ञ डॉ मधु शुक्ला जी को अंगवस्त्रम व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। Allahabad Degree Collage में आयोजित कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों ने भाग लेकर इस राममय रामोत्सव के भव्य समारोह को हर्ष,उल्लास व उत्साह के साथ मनाया डॉ शुचि, डॉ विद्या, डॉ श्रेया, डॉ रश्मि शुक्ला, प्रियंका चौहान, रंजना त्रिपाठी, श्वेता दुबे आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›