asha

आशाबहुओं ने मचा रखा है लूट, प्राइवेट नर्सिंग होम के लूट-पाट का बन गई है कारणःसावित्री

0 minutes, 0 seconds Read

सुलतानपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह “गुडडू“ ने आपात बैठक शहर के अंबेडकर पार्क में बुलाकर, किसानों व आम आदमी की समस्या पर रणनीति बनाई। मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने संगठन के सभी विंग के अध्यक्षों व पदाधिकारियों को बैठक में उपस्थित अनिवार्य बताते हुए कहाकि आज जिस प्रकार से किसान, मजदूरो को होने वाली समस्या, और मरीजों के इलाज में व्याप्त भ्रष्टाचार हो रहा है, उस पर रोक लगना चाहिए, बाद बैठक में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष राम प्यारे वर्मा ने थाना गोसाइगंज पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहाकि 28 मार्च से अनवरत धरना प्रदर्शन करेगा। महिला जिलाध्यक्ष सावित्री यादव ने स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की जनक आशाबहुओं को बताते हुए कहाकि आशाबहुएं सरकारी अस्पताल में आने वाली महिला मरीजों को बहला, फुसला कर प्राइवेट नर्सिंगहोम में ले जाकर जबरन मरीजों से पैसा वसूल करवाती है, महिला जिलाध्यक्ष सावित्री यादव ने कहा, यदि प्रशासन नहीं चेता तो हमारा संगठन अस्पताल में जबर्दस्त प्रदर्शन करेगा। जिला महामंत्री अर्जुन पांडेय ने कहाकि पूरे जनपद की सरकारी आराजी पर लेखपाल और प्रधानों की मिलीभगत से अवैध निर्माण, कब्रिस्तान, चारागाह, खलिहान, नवीन परती जमीन व चकमार्ग आदि पर मनमानी की जा रही है, साथ ही अवैध कब्जा करवाया जा रहा है, अधिकारियों को संज्ञान में लेकर ऐसी भूमि का स्थलीय निरीक्षण करवाकर आख्या अपने शीर्ष अधिकारियों को दिया जाना चाहिए। मंडल महामंत्री एमपी सिंह ने संगठन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाकि सरकार द्वारा अपने उत्पादन पर एमआरपी लागू करती है, और किसानों के उत्पाद पर एमएसपी थोपी जाती है, उन्होनें कहाकि दूध व्यवसाय को भी एमएसपी से जोड़ा जाना चाहिए। बैठक में दर्जनों किसान नेताओं ने उपस्थित दर्ज कराई, तथा आगामी रणनीति को सफल बनाने के लिए एकजुटता दिखाई। बैठक में आए हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह “गुडडू“ ने आभार व्यक्त किया।

author

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Similar Posts

error: Copyright: mail me to info@eradioindia.com