
- शहर से देहात तक गूंजा ‘विकसित भारत संकल्प’
- पीएम मोदी के बेमिसाल नेतृत्व का मनाया जश्न
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और नेतृत्व के सफल 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर नई दिल्ली से ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका सीधा प्रसारण देशभर में देखा और सुना गया। इसी कड़ी में मेरठ के सर्किट हाउस में एक विशेष एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सिवाल खास मंडल के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सिवाल खास मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के कुशल नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था सर्किट हाउस पहुंचा और प्रधानमंत्री के दूरदर्शी व प्रेरणादायी संबोधन को उत्साहपूर्वक सुना। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की विकासपरक नीतियों, अंत्योदय के संकल्प और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके अतुलनीय समर्पण की खुलकर सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी का 25 वर्षों का राजनीतिक सफर सुशासन और जनसेवा की एक अनूठी मिसाल है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनवार कुरैशी, विधुर चौधरी, फरहान कुरैशी, लाल मोहम्मद मलिक, शौकीन अंसारी तथा इसरार अंसारी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
