Report by : Rekha Mishra
Published at :
CCSU Meerut CCSU Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मेरठ, संवाददाता

CCSU B.Ed. Exam Date: बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा छह अगस्त को ही होगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जिलों में 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां करीब 66 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

बीएड प्रवेश परीक्षा (CCSU B.Ed. Exam Date) की तैयारियों को लेकर सोमवार को उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा, प्रमुख सचिव आदि ने विश्वविद्यालय के कुलपति क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बीएड के नोडल अधिकारी, डीआईओएस के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। जिसमें निर्देश दिया गया कि बीएड प्रवेश परीक्षा में कोई भी परीक्षा केंद्र दागी ना बने। इसका ध्यान रखा जाय।

बीएड प्रवेश परीक्षा में किसी भी पर्यवेक्षक के पास मोबाइल रखने की अनुमति नहीं दी गई है। बीएड प्रवेश परीक्षा के सभी नोडल सेंटर को परीक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं। मेरठ के एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा, रजिस्टार धीरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी राजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

CCSU B.Ed. Exam Date के ये हैं सेंटर

मेरठ में मेरठ मंडल में 27 डिग्री कॉलेज और 77 इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 16 अगस्त से यूजी और एक सितंबर से पीजी की कक्षाएं होंगी शुरू उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सभी कुलपतियों से नए सत्र की तैयारी शुरू करने के लिए कहा है। इसमें यह बताया कि 16 अगस्त से विश्वविद्यालय और कॉलेज भौतिक रूप से खुलेंगे।

15 अगस्त को सभी कॉलेजों में छात्र छात्राएं आएंगे। स्वतंत्रता दिवस मनाने के बाद 16 अगस्त से कक्षाओं में आएंगे। वही, परास्नातक की कक्षाएं एक सितंबर से शुरू करने के लिए कहा गया है। परीक्षा की तैयारियों में छात्र भी जुटे हुए हैं। सीसीएसयू का प्रयास है कि छात्रों को कोई परेशानी न हाे।

https://www.youtube.com/watch?v=clCG89GN9fo&pp=sAQA
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›