Report by : Neha Singh
Published at :
मच्छरों को घर से भगाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में गर्माहट और मानसून की नमी के कारण घर में मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। मच्छरों की वजह से सिर पर बीमारियों का खतरा भी मंडराता रहता है। ऐसे में मच्छरों क मारने के लिए कॉयल, लिक्व‍िड या स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं होता है।

लेकिन इन केमिकल पदार्थों को यूज करने से मच्छरों का कुछ हो या न हो लेकिन आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। स्वामी रामदेव के अनुसार रुके हुए पानी में एडीज मच्छर हो जाते हैं। जिसके कारण डेंगू, मलेरिया चिकनगुनिया और जीका वायरस का आतंक बढ़ जाता है। ऐसे में जानिए किन नेचुरल उपायों के द्वारा इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

मच्छर भगाने के नेचुरल उपाय

  • नीलगिरी और नीम
  • नीलगिरी और नीम का तेल बराबर मात्रा में मिलाकर एक बोतल में भर लें। इसके बाद जहां पर ज्यादा मच्छर हो वहां पर छिड़क दें। इससे मच्छर भगाने में मदद मिलेगी।

चूहों ने घर में मचा रखा है आतंक, भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

कपूर में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिससे सुगंध से आपका मन शांत होगा। वहीं दूसरी और मच्छरों का बुरा हाल होगा। कमरे में कपूर जला कर रख लें। इससे मच्छर भाग जाएंगे।


आप चाहे तो घर में लोबान जला सकते हैं। इससे आपके घर नाकारत्म ऊर्जा तो बाहर निकलेगी ही इसके साथ ही मच्छर भी भाग जाएंगे।

  • छिपकली को घर से भगाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय
  • नींबू का तेल और नीलगिरी का तेल
  • नींबू नीलगिरी में सिट्रोनेला और मिथेन नामक गुण पाए जाते हैं। यह दोनों ही मच्छरों से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं। दोनों को बराबार मात्रा में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भरकर घर के चारों ओर छिड़क दें।

मच्छरों से बचने के लिए सावधानी बरतें
घर में पानी ना जमा होने दें।
खिड़कियों पर जाली लगाएं।
पूरी बाहों के कपड़े पहनें।
मच्छरदानी लगाएं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›