Report by : Neha Singh
Published at : Updated at :
नैचुरल तरीके से बढ़ेगा वजन
विज्ञापन
विज्ञापन

जब खराब लाइफस्टाइल, खानपान के कारण जहां ओर वजन तेजी बढ़ जाता है, तो दूसरी काफी लोग दुबलेपन की समस्या से परेशान है। कम वजन भी आपके अनहेल्दी होने का संकेत करता है। अगर आपका शरीर अधिक कमजोर होगा तो आप जल्दी-जल्दी बीमार होते रहेंगे।

अधिकतर दुबले-पतले लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन उन्हें पूरी तरह से सफलता नहीं मिलती हैं। जिसके कारण उन्हें कई तरह की परेशानियाों के साथ शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इससे आपका आत्मविश्वास भी कमजोर पड़ने लगता है। अगर आप भी दुबलेपन से परेशान हैं और हर तरह से प्रयास कर चुके हैं लेकिन कोई हल नहीं निकला है तो इन उपायों को जरूर अपनाएं।

रोजाना सुबह दो केले खाएं और थोड़ी देर बाद एक गिलास दूध पिएं।

एक मुट्ठी काले चन शाम को भिगो दें और सुबह दूध पीने के 1 घंटे बाद इन्हें चबा-चबाकर खा लें।

अपनी डाइट को 5 भागों में बांटे। सुबह का नाश्ते और लंच के बीच में मीठे फल खाएं। शाम के वक्त केले और दूध से बना शेक का सेवन करें।

अपनी डाइट में हरी सब्जियां जैसे ब्रोकली, पत्तागोभी, पालक के अलावा बैंगन, कद्दू आदि शामिल करें।

प्रोटीन से भरपूर दाल अरहर, मसूर की दाल, मूंग की दाल आदि शामिल करे।

ब्रेकफास्ट में एक कटोरी फल के साथ ब्रेड में बटर लगाकर खा सकते हैं। बटर के अलावा आप पीनट बटर लगा सकते हैं।

सलाद का सेवन अधिक मात्रा में करे। इसमें आप थोड़ा सा ओलिव आयल जरूर डालें। इससे पोषक तत्वों के साथ स्वाद अच्छा मिलेगा।

कैल्शियम से भरपूर दूध संबंधी चीजों का सेवन अधिक करे। इसमें आप रोजाना वसा युक्त दूध और दही का सेवन करे।

प्रोटीन से भरपूर दूध, मछली, अंडा, सोयाबीन, आदि का सेवन कर सकते हैं।

हाई कैलोरी के लिए कार्बोहाइड्रेट बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आप पास्ता, बीन्स, आलू आदि अपनी डाइट में शामिल करे।

रोजाना एक मुट्ठी सुबह और एक मुट्ठी शाम को मूंगफली का सेवन जरूर करे।

स्नैक्स में ड्राई फूट्स, उबली सब्जियां या फिर पनीर सैंडविच खाएं।

रात को सोने से पहले एक गिलास दूध जरूर पिएं।

तनावमुक्त अच्छी नींद लेने की कोशिश करे। रोजाना कम से कम 6-7 घंटे की नींद लें।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›