Report by : Rekha Mishra
Published at :
ccsu exam date sheet 2021: पैटर्न में है बदलाव ccsu exam date sheet 2021: पैटर्न में है बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मेरठ, ई-रेडियां इंडिया

ccsu exam date sheet 2021: कोविड महामारी के चलते चौधरी चरण सिंह विश्‍वविद्यालय की परीक्षा पैटर्न में काफी बदलाव किया गया है। आठ जुलाई से आठ अगस्‍त तक चलने वाली इस परीक्षा में छात्र-छात्राओं के प्रश्‍नपत्रों की संख्‍या की गई है, तो दूसरी ओर मौखिक और प्रायोगिक परीक्षाओं में भी कटौती हुई है। खासकर इस बार प्राइवेट छात्र- छात्राओं की मौखिक परीक्षा नहीं कराई जाएगी। लिखित परीक्षा के आधार पर ही उन्‍हें मौखिक परीक्षाओं में अंक दिए जाएंगे।

प्रयोगात्‍मक परीक्षा नहीं

इसके साथ ही सम सेमेस्‍टर में जून 2021 और वार्षिक परीक्षाओं में भी कोई प्रयोगात्‍मक परीक्षा नहीं होगी। लिखित परीक्षा के आधार पर ही प्रयोगात्‍मक परीक्षाओं में भी नंबर दिए जाएंगे। विश्‍वविदालय ने जहां प्राइवेट छात्रों की मौखिक परीक्षा नहीं कराने का निर्णय लिया है, तो दूसरी ओर रेगुलर छात्रों की मौखिक परीक्षा आनलाइन कराई जाएगी। विश्‍वविद्यालय ने 10 अप्रैल को जिन कोड की परीक्षा हो चुकी थी, उनकी परीक्षा दोबारा से नहीं होगी।

सभी सेंटर पर लगेंगे कैमरे

सीसीएसयू ने सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए कहा है। जिसका लिंक सीसीएसयू के कंट्रोल रूम में भेजने के लिए कहा गया है। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए छात्रों के बैठने की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीसीएसयू ने सोमवार को बीकाम एलएलबी तीसरे और पांचवें सेमेस्‍टर का रिजल्‍ट घोषित कर दिया है। छात्र छात्राएं विश्‍वविद्यालय की वेबसाइट पर रिजल्‍ट देख सकते हैं। विवि में विषम सेमेस्‍टर की पूर्व में परीक्षा हुई थी। जिसका मूल्‍यांकन किया जा रहा है। सप्‍ताह भर में सभी कोर्स के रिजल्‍ट घोषित कर दिए जाएंगे।

इस साल से स्नातक में सेमेस्टर सिस्टम से पढ़ाई

वहीं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में इसी सत्र यानी 2021-22 से स्नातक में सेमेस्टर सिस्टम सीबीसीएस आधारित पढ़ाई शुरू होगी। कॉलेजों में इसका संचालन किस तरह से किया जाएगा।

इसे लेकर जल्द ही दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। फिलहाल उच्च शिक्षा विभाग और से जारी पत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर पूरी कार्ययोजना बताई गई है। तीन वर्षीय स्नातक में 62 पाठ्यक्रम तैयार किए जा चुके हैं।

ccsu exam date sheet 2021: सूची व जानकारी जल्द

उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर यह पाठ्यक्रम अपलोड है। स्नातक शोध सहित और परास्नातक विषयों के पाठ्यक्रमों की सूची और जानकारी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद की वेबसाइट में दिए गए विषयों के अतिरिक्त अगर कोई विश्वविद्यालय स्नातक स्तर पर कोई कोर्स संचालित करता है। तो उसका पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए तीन शिक्षकों के नाम गूगल लिंक पर एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। यदि कोई भी विषय एक से अधिक विश्वविद्यालय में चल रहा हो तो वह सभी विश्वविद्यालयों में न्यूनतम समान पाठ्यक्रम पर लागू होगा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›