Report by : Shivani Mangwani
Published at :
मैत्री क्रिकेट मैच में पुलिस अफसरों ने प्रशासनिक अफसरों को दी मात
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोज अहमद, अभिषेक सिंह राणा, विनय विक्रम सिंह, बृजमोहन यादव व निकलेस सरोज ने दर्जनों गांव में किया प्रचार

सुल्तानपुर। शनिवार को कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जनता के बीच पहुंचकर पार्टी के पक्ष में प्रचार करते हुए वोट मांगा। सुल्तानपुर के प्रत्याशी फिरोज अहमद ने दूबेपुर ब्लॉक के सजैया, पथरा, लोहरामऊ समेत दर्जनों गांव में पहुंचकर घर-घर जनसंपर्क करते हुए वोट मांगा। उनके साथ अखिलेश ओझा, इमरान अहमद, राजदेवशुक्ल, तेरसरामपाल, राजीव मिश्रा, श्रीनाथ मिश्रा, महेश मिश्रा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। 189 सदर जयसिंहपुर के प्रत्याशी अभिषेक सिंह राणा ने परसा दड़वा, हरीनाथ पुर, बिझुरी आदि गाँव में चैपाल कर लोगों से आशीर्वाद व समर्थन मांगा। यहां तेजबहादुर पाठक, जयप्रकाश पाठक, शहर अध्यक्ष नौशाद हुसैन खान, मानस तिवारी, सन्तोष सिंह, विक्रम सिंह, जेठू पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, जफीर अहमद, सूर्यनाथ मिश्र, मोबीन आदि साथ रहें। अभिषेक सिंह राणा की पत्नी जिला पंचायत सदस्य सोनी सिंह ने ग्राम सभा राईबीगो, मुरारपुर, जोलहा तारा, सिपाह आदि गांव में जनसंपर्क करके लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की। उनके साथ सुनैना सिंह, नीलू सिंह, सरोजा पाण्डेय, मनीषा, शिवपूजन सिंह आदि रहे।

कादीपुर विधानसभा की प्रत्याशी निकलेस सरोज दर्जनों कांग्रेसियों के साथ अखंड नगर ब्लॉक के वनगवाडीह, बड़ागांव, बेरुका, डिहवा, महमूद नगर आदि स्थानों पर पहुंचकर घर-घर जनसंपर्क किया। उनके साथ सुशील मिश्रा, सुरजीत कुमार, विनोद पांडे, दरोगा सिंह, राज बहादुर यादव, दिनेश धूरिया, डा तिवारी आदि मौजूद रहे। कादीपुर के प्रभारी योगेश सिंह ने दर्जनों साथियों के साथ करौदी कला व सूरापुर आदि जगहों पर पहुंचकर महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। विधानसभा के कोर्डिनेटर विजय साहू की टीम ने संगठन के महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ मुलाकात करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की। लंभुआ के प्रत्याशी विनय विक्रम ने प्रतापपुर कमायचा ब्लॉक के सोनावा ग्राम सभा में पहुंचकर जन चैपाल को संबोधित किया।

उन्होंने लंभुआ विधानसभा के आधा दर्जन ग्राम सभा में पहुंचकर जन समर्थन मांगा। उनके साथ सेवादल के जिला अध्यक्ष अरुण तिवारी, वरिष्ठ नेता रामकरन पांडे, अरुण तिवारी, अवधेश मिश्रा, दिग्विजय सिंह पंकज, पवन सिंह, चंदन सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे । इसौली विधानसभा के प्रत्याशी बृज मोहन यादव ने शनिवार को धम्मौर थाना क्षेत्र के हाजी पट्टी, शाहपुर सरकंडे डीह, बंधुआ, अखुई, राय पुरवा आदि ग्राम सभा में पहुंचकर जन संपर्क करते हुए वोट मांगा। उनके साथ ओम प्रकाश त्रिपाठी चैटाला, विधानसभा समन्वयक द्वारिकाधीश यादव, जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद जमा खान, ब्लॉक अध्यक्ष नंद लाल मौर्या, सोहेल खान, न्याय पंचायत अध्यक्ष लतीफ खान समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›