Report by : News Desk
Published at :
खड़गे के कथित शुद्धिकरण पर कांग्रेस का विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
खड़गे के कथित शुद्धिकरण पर कांग्रेस का विरोध

मेरठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर जातिगत भेदभाव के खिलाफ जताया आक्रोश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद कथित शुद्धिकरण को लेकर मेरठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय से इंदिरा चौक तक विरोध मार्च निकाला।

कांग्रेस का आरोप है कि हल्द्वानी में खड़गे की दलित पहचान के कारण कार्यक्रम स्थल का कथित तौर पर शुद्धिकरण किया गया। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाति के आधार पर भेदभाव और अपमान की मानसिकता का विरोध किया।

प्रदर्शनकारियों ने दलितों के अपमान के खिलाफ आवाज बुलंद की। साथ ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने का भी विरोध किया गया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संविधान, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना है कि जाति के आधार पर किसी व्यक्ति के साथ भेदभाव संविधान की भावना के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं और एफआईआर के जरिए उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकती।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय और सम्मान के मुद्दे पर उनका लोकतांत्रिक संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

हालांकि, कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले को सामाजिक भेदभाव से जोड़ते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›