• गाजियाबाद
  • Crime News Ghaziabad: पैसों के लिए युवक को मार डाला

    eradio logo copy 1
    • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

    Crime News Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड मैं आज दिन निकलते ही दो अलग-अलग थानाक्षेत्र में हुई हत्या की घटना से थर्राया जनपद हापुड़, आपको बता दें पहली घटना थाना बाबूगढ़ क्षेत्र की हैं, जबकि दूसरी घटना हापुड़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के चित्तौली रोड की हैं, जहां एक युवक का गोली लगा शव एक खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई।

    जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच हुई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई तो मृतक की पहचान बुलंदशहर रोड निवासी 25 वर्षीय सलमान के रूप में हुई हैं। जिसके पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी, सलमान की हत्या की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया और सभी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

    परिजनों ने मृतक के ही दोस्त शाहिल पर हत्या का आरोप लगाया हैं, जिसके बाद पुलिस ने मृतक के दोस्त शाहिल को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो घटना का खुलासा महज चंद घंटों में हो गया। आरोपी शाहिल ने हत्या की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि कुछ रुपए का लेन-देन मृतक से उसका था। जिसको लेकर उसने कल देर रात उसकी गोली मारकर हत्या कर शव यहां पर फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर हत्या में शामिल हथियार बरामद कर लिया हैं, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins