Report by : editor
Published at : Updated at :
दयाराम जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट ने कुष्ठ रोगियों में बांटी खाद्य सामाग्री दयाराम जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट ने कुष्ठ रोगियों में बांटी खाद्य सामाग्री
विज्ञापन
विज्ञापन
  • दयाराम जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर इस तरह के समाजसेवी कार्य आयोजित होते रहते हैं

मेरठ। दिल्ली रोड- कुष्ठ आश्रम में स्मार्ट बाजार शॉप्रिक्स मॉल एवं दयाराम जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट, मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में भारत के संत शिरोमणि श्री दादू दयाल जी महाराज की जयंती पर कुष्ठ रोगियों को कपड़े फल एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई।

आपको बता दें कि दयाराम जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट समाजसेवा के लिए लगातार समाज में प्रयास करता रहता है। कांवड़ यात्रा के दौरान नि:शुल्क चिकित्सा कैंप, जानवरों का इलाज व गरीब व बच्चों के लिए शिक्षा से संबंधित कार्यक्रमों के जरिए समाज को नई दिशा देने का निरंतर प्रयास ही दयाराम जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट को समाज के प्रमुख संगठन की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।

कार्यक्रम मे संस्था के सदस्य नवल किशोर रुहेला, दीपक रुहेला, सचिन रस्तोगी व संदीप तोमर, रिंकू, विवेक शर्मा, अरुण कुमार उपस्थित रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›