• उत्तर प्रदेश
  • ईद-उल-अजहा बलिदान का त्योहार हैः वासिफ हसन वाइजी

    eid al adha 2021 main

    सार्वजनिक रूप से कुर्बानी नहीं देने की अपील
    लखनऊःटीले वाली मस्जिद के सह-मुतवल्ली, इमाम व ख़तीब मौलाना सैयद शाह वसीफ हसन वाइजी ने एक संदेश में कहा, ईद-उल- अजहा बलिदान का त्योहार है और हमें एक बहुल समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर काम करने का मौका देता है।

    ईद हमारी खुशियों को बांटने और गरीबों और असहायों की मदद करने का अवसर प्रदान करती है।ईद-उल-अजहा के मौके पर सभी नागरिकों, खासकर लखनऊ के लोगों से अनुरोध है कि वे सार्वजनिक रूप से कुर्बानी न दें।

    सार्वजनिक रूप से बलिदान करने से बिल्कुल बचें ताकि किसी को कश्ट न पहुंचे।मौलाना ने आगे कहा कि हमारी सपोर्ट टीम देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, देश की सांप्रदायिक सद्भाव और गंगा-जामनी सभ्यता की परंपरा को बनाए रखने की दिशा में काम कर रही है. हमारी टीम का इस पर विशेष ध्यान है. मैं कानून-व्यवस्था की अपील करता हूं.।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins