Report by : Neha Singh
Published at :
पॉलीथिन उत्पादन पर प्रतिबंध लगाकर इसे पूर्णतया बंद करने की है जरूरत-सांसद मेनका
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी ने आज अपने दौरे के पहले दिन दर्जन भर गांवों में चैपाल लगाकर लोगो की समस्या सुनी। उन्होंने एक जुलाई को सड़क हादसे में 6 लोगो की मौत के मामले में परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया।

सांसद ने आर्थिक मदद के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। सांसद मेनका संजय गांधी ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर चिंहित कमजोर 255 बूथों को मजबूती के लिए सांसद-विधायक व 6 सदस्यीय समिति कार्य कर रही है। हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी जनता के बीच विश्वास कायम रखने में पूर्ण सफल होगी।

मेनका गांधी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार प्रत्येक परिवार को रोजगार दिलाने के लिए परिवार कार्ड बनाने की योजना, युवा बेरोजगारों के लिए वरदान साबित होगी। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मेनका गांधी ने कहा कि पॉलीथिन के उत्पादन पर भी प्रतिबंध लगाकर इसे पूर्णतया बंद करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इसकी सफलता के लिए नागरिक भरपूर सहयोग करेंगे। बता दें कि सांसद ने आज जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के सरवन, मिरदासपुर, परवर, सेउर चमुरखा, नैपुरा, बैथू व उघड़पुर गांव में जन चैपाल के माध्यम से जनता की शिकायतों का निस्तारण किया।

एक जुलाई को नकराही गांव में सड़क हादसे में मारे गए 6 लोगो के परिजनों को सांत्वना देते हुए जिला प्रशासन को आर्थिक मदद दिए जाने के लिए निर्देशित किया। चक विड़ार गांव में भाजपा कार्यकर्ता मृतक मनोज वर्मा के परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त की। मेनका गांधी ने कहा कि हमें ऐसे ग्राम पंचायतों की समस्याओं को लक्ष्य बनाकर काम करना है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›