Report by : e Radio India
Published at :
इलेक्टोरल बांड क्या है, जानें इस वीडियो में पूरी डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ मण्डल, मेरठ शशि भूषण उपाध्याय ने बताया कि दिनांक 10 जुलाई 2024 को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, कचहरी परिसर, मेरठ में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

रोजगार मेले मे हाईस्कूल, इण्टर, आई0टी0आई0 शैक्षिक योग्यता से सम्बन्धित निजी क्षेत्र की कम्पनी श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंग्स, गाजियाबाद, डा0 रेड्डी फाउण्डेशन प्रतिभाग कर रही है। अभ्यर्थियों हेतु मशीन ऑपरेटर पद हेतु साक्षात्कार कर रोजगार दिये जायेगें। इस पद हेतु 12000-18000 रूपये वेतन प्रस्तावित किया गया है।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन अवश्य करायें तथा पंजीयन के यूजर आई0डी0/पासवर्ड से लॉगिन कर रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुरूप कम्पनी का चयन कर ऑनलाईन आवेदन अवश्य करें।

जिन अभ्यर्थियों का पोर्टल पर पंजीयन नही है वह रोजगार मेले में प्रतिभाग नही कर सकते है। रोजगार मेले से सम्बन्धित सम्पूर्ण चयन साक्षात्कार प्रक्रिया निःशुल्क की जायेगीं। मेले में प्रतिभागी सभी अभ्यर्थियों के शिक्षण, प्रशिक्षण, कॅरियर रोजगार एवं स्वरोजगार से सम्बन्धित अनेक अवसरों से परिचित कराया जायेगा।

वर्तमान परिवेश की आवश्यकताओं के फलस्वरूप युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्यों के दृष्टिगत श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा एकीकृत पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in का विकास कराया गया है।

बेरोजगार के हितार्थ एकीकृत पोर्टल पर कैम्पस प्लेसमेंट, डायरेक्ट हायरिंग, ऑनलाइन काउन्सिलिंग एवं लर्निग मैनेजमेन्ट सिस्टम की व्यवस्था विकसित की गयी है।बदलते परिदृश्य में युवाओं को रोजगार की नयी संभवनाओं पर विचार करना आवश्यक है। परिबर्धित रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) के माध्यम से युवा अपना भविष्य स्वयं निर्धारित करें।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›